मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री इगास पर्व पर हुए शामिल।

उत्तराखंड का पारंपरिक लोक पर्व इगास शुक्रवार को देहरादून में धूम धाम से मनाया गया।तो मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री इगास पर्व में शामिल हुए। दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने सरकारी आवास पर इगास पर्व मनाया।

 

मुख्यमंत्री आवास पर इगास पर्व पर लोक गीतों व पारंपरिक नृत्य के साथ भैलो खेल कर लोक संस्कृति भी जीवंत हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और मंत्रियों ने भैलो खेला।

 

तो वही इगास पर्व पर मुख्यमंत्री धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं व संगठनों के साथ लोगों ने इगास पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति व परंपरा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भैलो पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम ने इगास की बधाई देते हुए लोगों से अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की।

 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।

More From Author

गुरुनानक जयंती पर आज, ट्रैफिक रहेगा  डायवर्ट ।

देहरादून, विकासनगर की शक्ति नहर में समाई एक कार।