बदरीनाथ धाम के कपाट आज होगें बंद।

बदरीनाथ धाम के कपाट आज अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। शुक्रवार को पंच पूजाओं के चौथे दिन माता लक्ष्मी का आह्वान कर पूजन संपन्न हुआ। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना तथा कढ़ाई भोग अर्पित किया गया।

शनिवार को माता लक्ष्मी की प्रतिमा को बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में प्रतिष्ठापित करेंगे और उद्धव व कुबेर जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में लाया जाएगा।

और माणा गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए घृत कंबल  को भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर लिए जाएंगे।

More From Author

जनपद बाल विज्ञान महोत्सव शुरू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेगें शुभारंभ।

चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत ।