प्रदेश सरकार का चार दिन  का चिंतन शिविर मसूरी  में शुरू।

 उत्तराखंड राज्य को  2025 तक विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार आज से चिंतन का आयोजन करने जा रही है। यह चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित तमाम उच्च अधिकारी शिरकत करेंगे।

बता दें कि चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पहले दिन राज्य की आर्थिकी और मानव विकास संकेतकों पर प्रस्तुतिकरण होगा।

तो वही प्रमुख सचिव आवास आनंद बर्धन, नीति आयोग के सलाहकार डॉ. कुंदन कुमार शहरीकरण पर वक्तव्य देंगे। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु का व्याख्यान पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण में तकनीक के बदलाव पर होगा। इसी तरह शासन के आला अधिकारी अपने-अपने विभागों से जुड़े विकास चिंतन शिविर में रखेंगे ।

More From Author

PKL 2022 का 92वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला जायेगा ।

कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा हरिद्वार में शुरुआत,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे जनसभा ।

LIVE देखने के लिए टैप करें