ऋषभ पंत  मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 रविवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  क्रिकेटर ऋषभ पंत  मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 26 जनवरी को ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर को सम्मानित किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राईवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत सिंह को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने दुर्घटना में  गंभीर रूप से घायल ऋषभ की मदद की। इसलिए गुड समेरिटन योजना के तहत पुलिस उन्हें सम्मानित करेगी।

तो सीएम धामी ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में ऋषभ के स्वास्थ्य में और सुधार आएगा।

सीएम से बातचीत में ऋषभ ने बताया कि उन्हें कार चलाते समय कुछ गड्ढ़ा या काली चीज दिखी। इसकी वजह से कार बेकाबू हो गई।

More From Author

ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी

वृंदावन में बनेगा देश का सबसे बड़ा वन शहर