होली से पहले बढ़े सिलेंडर के दाम, आम जनता को लग सकता है झटका

होली से पहले महिलाओं के लिए  एक नाखुश करने वाली खबर सामने आ रही है ,दरअसल 1 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में 50 रूपये की बढौत्तरी की गई है ,दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की कीमत अब 1103 रुपये हो गई है ।

समाचार एंजेंसी एएनआई ने कहा कि दिल्ली में 14.2 किलोंग्राम के एलपीजी की कीमत में 50 रूपये की ब़ढोत्तरी हुई है इसके साथ ही 19 किलोंग्राम के कर्मर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350.50 रूपये की बढोत्तरी हुई है ,वर्तमान कीमत कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2119.50 रूपये है, वही कोलकाता और चेन्नई में भी एलपीजी की कीमतों में उछाल देखा गया है , सिलेंडर की कीमतों में बढोत्तरी से इसका असर उन घरों मे देखने को मिल सकता है जो खाना पकाने के लिए LPG पर निर्भर रहते हैं।

More From Author

बड़ी खबर: आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारी

अपडेट: फ्री राशन लेने वालों के लिए काम की खबर, चल रहा अभियान