पीएम मोदी शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे

यूपी को एक और गंगा एक्सप्रेस का उपहार मिलने जा रहा है।  पीएम मोदी 18 दिसंबर को शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। पीएम इस दौरान  रेलवे ग्राउंड पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यूपी में सीएम की सरकार ने 36,230 करोड़ रुपये की लागत से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की स्वीकृति पिछले साल 26 नवंबर को दी थी।

यूपी के मेरठ से शुरू होने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा।  साथ ही इस एक्सप्रेस-वे पर भी वायुसेना के विमानों के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग में सहायता के लिए साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई जाएगी। यह हवाई पट्टी शाहजहांपुर जिले में बनाई जानी है। इस परियोजना के लिए करीब 7386 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें-2022 चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों की सूची घोषित करेगी

जिसमें पिछले चार माह में 71,621 किसानों से भूमि खरीदी गई है। अब तक कुल 82,750 किसानों से भूमि की खरीद हुई है पर्यावरण संरक्षण के लिए एक्सप्रेस वे के किनारे करीब 18,55,000 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही परियोजना में अधिग्रहित भूमि पर सोलर पावर के माध्यम से ऊर्जा का उत्पादन होगा।

शिवानी चौधरी

More From Author

राहुल गांधी ने देहरादून परेड ग्राउंड से किया जनसभा को संबोधित

कोरोना के बीच दिल्ली में लोगों के लिए राहत भरी खबर