भाजपा की जन विश्वास यात्राओं का आज से होगा शुभारंभ

भाजपा प्रदेश 19 दिसंबर से छह जिलों से जन विश्वास यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा बिजनौर मथुरा झांसी गाजीपुर अंबेडकरनगर बलिया से यह यात्रा शुरू होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली इन यात्राओं के जरिए सांस्कृतिक विरासत की महत्ता उकेरने के साथ राष्ट्रवाद का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-दुनिया के 89 देशों में ओमिक्रोन ने दी दस्तक

हिंदुत्व के मुद्दों को और धार देने के लिए एजेंडें में शामिल धार्मिक स्थानों का चयन भी यात्राओं के रोड मैप में किया गया है। ऋषि मुनियों और क्रांतिकारियों की धरा से यात्रा निकाल कर राष्ट्रभक्ति के तापमान को बढ़ाए रखने का काम किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के दिग्गज नेता इन यात्राओं का शुभारंभ करेंगे।  भाजपा की इन यात्राओं की शुरुआत जनसभा से होगी, इन यात्राओं के जरिये प्रदेश के सभी हिस्सों और विधान सभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

शिवानी चौधरी

More From Author

पीएम आचार संहिता लागू होने से पहले यूपी को और मथेंगे

उत्तराखंड के कई इलाके शीतलहर की चपेट में, तापमान में आयी गिरावट