Swimming Pool Death

Swimming Pool Death:कम गहरे पानी में छलांग लगाना पड़ा भारी, 25 वर्षीय युवक की मौत

Swimming Pool Death: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। महाराष्ट्र के मालवण स्थित वायरी गांव के एक रिजॉर्ट में दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे एक 25 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में कूदने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सांगली निवासी श्रेणिक मिलिंद टकले के रूप में हुई है।

रील बनाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रेणिक अपने चार दोस्तों के साथ ट्रिप पर आया था। सभी दोस्त स्विमिंग पूल में गाना गाकर रील (वीडियो) बना रहे थे। इसी दौरान श्रेणिक ने पूल में ऊंचाई से छलांग लगा दी। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह पूल के जिस हिस्से में कूद रहा है, वह बच्चों के लिए बना था और उसकी गहराई महज 4 फीट थी।

कम गहराई होने के कारण श्रेणिक का सिर सीधे पूल के पक्के तल से बेहद जोर से टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह पानी के भीतर ही अचेत हो गया।

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद कुछ सेकंड तक उसके दोस्तों को कुछ पता ही नहीं चला। वे वीडियो बनाने और नाचने-गाने में व्यस्त रहे। जब काफी देर तक श्रेणिक पानी से बाहर नहीं आया, तब दोस्तों को शक हुआ। वे तुरंत उसे पानी से निकालकर पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस पूरी घटना का वीडियो ‘X’ (ट्विटर) पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर लोग रील बनाने के इस जानलेवा क्रेज पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि मोबाइल और वीडियो के चक्कर में लोग इतने लापरवाह हो गए हैं कि पास में ही दोस्त की जान जा रही थी और किसी का ध्यान तक नहीं गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read more:- Bharat Tiwari Encounter में मारी गई थीं 5 गोलियां,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

More From Author

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: तपती दिल्ली को जल्द मिलेगी उमस से राहत, जुलाई की शुरुआत में झमाझम बारिश के आसार