पिथौरागढ़। जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के लिए जिलाधिकारी रीना जोशी ने नगर पालिका पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी को निर्देश दिये कि वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों को गुणवत्ता पूर्व करने के साथ ही पार्क में रंग–रोगन आदि कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों के अंतर्गत पार्क के चारों ओर लाईट, एक्रेलिक अक्षरों में मेरा दिल पिथौरागढ़ , पार्क के मैदान के सुधारीकरण, पार्क के चारों ओर रेलिंग तथा बैठने हेतु सीट निर्माण, पार्क के अंदर स्थित पुराने व्यू प्वाइंट का रंग- रोगन करने व बैठने हेतु बैंच की स्थापना करने, पार्क की सीढ़ियों आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर उपजिला मजिस्ट्रेट सदर आशीष कुमार मिश्रा, अधिशाषी अभियंता जल निगम आरएस धर्मशक्तू,सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नीरज औली उपस्थित थे।
निर्माणाधीन चिल्ड्रन का भी किया निरीक्षण
डिग्री कॉलेज के पास निर्माणाधीन चिल्ड्रन पार्क, मेडिटेशन एरिया, ओपन जिम आदि निर्माणाधीन कार्यों का जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान डिग्री कॉलेज के पास चिल्ड्रन पार्क, मेडिटेशन एरिया, व ओपन जिम के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरडब्लूडी को निर्देश दिए कि वे पार्क से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक करते हुए अवशेष कार्यों मे तेज़ी लाते हुए पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण मे जिला मजिस्ट्रेट सदर आशीष कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी, सहायक अभियंता आर डब्लू डी नीरज ओली व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

