नैनीताल के ओखलकांडा में खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

नैनीताल। जिले के ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।  यहां एक गाड़ी खाई में गिर गयी जिससे पांच लोग काल के गाल में समा गये।

नैनीताल में मैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है। इस गाड़ी में 10 लोग सवार थे। वहीं दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई। उत्तराखंड के नैनीताल जिला के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के पतलट सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ है. मैक्स गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है, जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गयी।

सीओ सिटी सुमित पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही नजदीकी क्षेत्र खांसियों से पुलिस को मौके पर भेजा गया।  इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। फिलहाल स्थानीय लोग घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रहे हैं।

More From Author

गठबंधन को मिले बहुमत से भाजपा मे जश्न, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे प्रवासी श्रद्धालुओं के वाहन पर बोल्डर गिरने से दो की मौत