बदरीनाथ हाईवे पर एक्सावेटर मशीन पर गिरा बोल्डर

चमोली।   बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में एक एक्सावेटर मशीन के ऊपर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जोशीमठ तहसील प्रशासन की ओर से यहां दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को पानी, बिस्कुट, नमकीन, शीतल पेय और जरूरी राहत सामग्री बांटने के साथ मार्ग को सुचारू किया जा रहा है। यहां पर वोल्डर से दबी एक्सावेटर मशीन को निकालने और सड़क से वोल्डर हटाने का काम जारी है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर लिया जाएगा।

More From Author

कर्णप्रयाग में युवकों के ऊपर गिरा बोल्डर, मौत

आपदा के समय एसईओसी की भूमिका अहम: बगोली