सरोवर नगरी में मेघों की झमाझम बरसात
सरोवर नगरी नैनीताल में मानसून की दस्तक से खासी चहल-पहल है, वहीं मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। बीते सोमवार की दोपहर सरोवर नगरी में जमकर बारिश हुई, लिहाजा मूसलाधार बारिश से सड़कों ने तालाब का रुप धर लिया और बरसाती नालों में उफान आ गया। अचानक हुई घनघोर बरसात से सरोवर नगरी में मौजूद पर्यटक भी जहां के तहां ठिठक कर रह गए, दूसरी ओर नगरी के नालों में भी उफान आ गया और सड़कों ने जल समाधि ले डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 1 घंटे की बारिश में 20 मिमी वर्षा हुई, वहीं सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद भी सामान्य ही बनी रही। सोमवार दोपहर को सरोवर नगरी में मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ था, कोहरा भी आता जाता रहा लिहाजा धूप भी आंख-मिचौनी का खेल-खेलती रही। यूं तो इस सुहावने मौसम में सभी को बारिश के आने के आसार न के ही बराबर लग रहे थे, लेकिन दोपहर दो बजे के मौसम अचानक अपनी करवट बदल लेता है और अचानक से मूसलाधार बारिश शुरु हो गई। यही कारण भी रहा कि अचानक मूसलाधार बारिश के शुरु होने के कारण पर्यटकों भी जहां के तहां ठहरने को मजबूर हो गए, वहीं दूसरी ओर नालों के उफान में आ जाने से सरोवर नगरी के आसपास के कूड़े के ढेर भी बहकर सरोवर नगरी की नैनी झील में जा समाए।
उफनते नालों ने अव्यवस्थित करी आवाजाही
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोवर नगरी में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश बरसती रही, जिस कारण नगर के लोअर मालरोड व तल्लीताल बोट स्टैंड के समीप मार्ग में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जब दोपहर तीन बजे बारिश थमी तो आसमान में घने बादलों और हवा में कोहरा दोनों छाए रहे, लिहाजा दोबारा बारिश के आसार बने रहे।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

