उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी….दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी

 

 

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के द्वितीय चरण के तहत चंपावत जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को P2 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। ये पोलिंग पार्टियां विकासखंड चंपावत एवं बाराकोट के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में जाएंगी।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने निर्वाचन कर्मियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और समयबद्ध मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।चंपावत विकासखंड से कुल 11 पोलिंग पार्टियां और बाराकोट से 2 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। खंड विकास अधिकारी बाराकोट मोनिका पाल और रिटर्निंग ऑफिसर दीप्ती कीर्ति तिवारी ने बताया बाराकोट के दूरस्थ क्षेत्र अति संवेदनशील बूथ सील और संवेदनशील बूथ नेत्र सलान की पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया जहां पोलिंग पार्टियों को 8 से 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा मतदान सामग्री ले जाने के लिए घोड़े की व्यवस्था पोलिंग पार्टियों के लिए की गई है। वही चंपावत के खिरद्वारी, गंगसीर, लोहारजुला, बुडम, डांडाककनई, हेलागोठ, सेलागाड़, सौराई, बकौड़ा, फुरकियाझाला और कठोल शामिल हैं।पोलिंग पार्टियों ने अपने निर्धारित डिस्पैच एवं कलेक्शन केंद्रों से बैलेट बॉक्स सहित सभी आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।समय से मतदान व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से इन पोलिंग पार्टियों को पूर्व में रवाना किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके और मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

जिला सहकारी बैंक में बड़ी कार्रवाई, दो शाखा प्रबंधक निलंबित, 8 के वेतन पर रोक

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया कारगिल शौर्य दिवस। शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि