उत्तराखंड हेलिकॉप्टर से पहुंचे बीएड परीक्षा देने राजस्थान के 4 छात्र
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है और कई सड़कें बंद होने के बीच राजस्थान के चार छात्रों ने बीएड परीक्षा देने के लिए अनोखा कदम उठाया। परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने और साल खराब न होने की चिंता में चारों छात्रों ने हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर उत्तराखंड का रुख किया। उनका यह प्रयास सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोग इसे संघर्ष और जज्बे की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।
विषम परिस्थितियां भी ना रोक पाईं सफर
राजस्थान के चार छात्र ओमाराम जाट, मंगाराम जाट, प्रकाश गोदारा जाट और नारपत कुमार, जो उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से बीएड कर रहे हैं, भारी बारिश और भूस्खलन से बंद रास्तों के कारण हेलिकॉप्टर से परीक्षा केंद्र पहुंचे। इन छात्रों की परीक्षा आर.एस. तोलिया पीजी कॉलेज मुनस्यारी (पिथौरागढ़) में थी। 31 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचने पर जब उन्हें पता चला कि सभी रास्ते बंद हैं तो उन्होंने हेरिटेज एविएशन की हेलिकॉप्टर सेवा का सहारा लिया। कंपनी के सीईओ को स्थिति बताने के बाद दो पायलट भेजे गए और छात्रों को हल्द्वानी से मुनस्यारी एयरलिफ्ट किया गया। एकतरफा यात्रा का किराया प्रति छात्र 5,200 रुपये पड़ा। इन छात्रों का यह अनोखा सफर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

