PM Modi In Mizoram

PM Modi In Mizoram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम-दिल्ली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi In Mizoram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिज़ोरम से दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए चलाई नई ट्रेनें

PM Modi In Mizoram: पीएम मोदी ने बैराबी-सायरंग रेल लाइन का उद्घाटन कर दिया है. जी हाँ मोदी 2 दिनों के नार्थ ईस्ट के दौरे पर है. और अब दिल्ली,कोलकाता और  गुवाहाटी के लिए सीधी ट्रेनें शुरू हो गयी है. पीएम मोदी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51.38 किमी लंबी बैराबी–सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन करना पड़ा क्योंकि दुर्भाग से मौसम ख़राब होने की वजह से वे आईजोल नहीं पहुंच पाए. 

 

 

मिजोरम के लिए है ऐतिहासिक दिन 

 

 

 

 

पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा- 13 सितम्बर का दिन मिजोरम के लिए ऐतिहासिक बन गया है क्योंकि आज से आईजोल भारत की रेलवे लाइन से जुड़ गया है. कुछ समय पहले मैंने आइजोल रेलवे लाइन की रखी थी और अब इंजीनियरों और मजदूरों की मेहनत से अब बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन बनकर तैयार है। 

 

 

साथ में उन्होंने ये भी कहा कि, इस रेलवे से किसान और व्यापारी देशभर के बाजारों तक आसानी से पहुंच पाएंगे, पढ़ाई और इलाज के बेहतर अवसर भी मिलेंगे.

 

 

कौन-सी नई ट्रेनों की हुई शुरुआत?

 

 

सैरांग–आनंद विहार (दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

सैरांग–कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस (हफ्ते में तीन दिन)

सैरांग–गुवाहाटी–सैरांग एक्सप्रेस (रोजाना)

 

 

घटेगा सफर का समय

 

 

नयी रेल लाइन बनने से आइजोल से गुवाहाटी का सफर सिर्फ 12 घंटे में पूरा हो सकेगा और वही सड़क के मुकाबले अब समय 4 घंटे कम लगेगा. इसके अलावा, आइजोल से सिलचर जाने का समय अब 7 घंटे के बजाय सिर्फ 3 घंटे हो गया है.

 

 

नई रेलवे लाइन बनाने में 8,070 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल शामिल हैं। सैरांग स्टेशन के पास बना ब्रिज नंबर-144 देश का सबसे ऊंचा पियर रेलवे ब्रिज माना जा रहा है, जो कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है।

 

 

जल्दी शुरू होंगी हेलीकॉप्टर सेवाएं – मोदी

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल से सरकार पूर्वोत्तर की तरक्की के लिए काम कर रही है. बीते कुछ सालों में पूर्वोत्तर के कई राज्य भारत के रेल नक्शे में जुड़े हैं। पहली बार यहां ग्रामीण सड़कें, हाईवे, मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट, बिजली, नल का पानी और एलपीजी कनेक्शन बढ़ाए गए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने हर तरह की कनेक्टिविटी मजबूत करने की कोशिश की है। मिज़ोरम को जल्दी हवाई यात्रा के लिए उड़ान योजना का भी लाभ मिलेगा। जिससे लोग दूर-दराज़ इलाकों तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

 

 

 

Read more:- उत्तराखंड आपदा: पीएम मोदी पहुंचे देहरादून, खराब मौसम से हवाई दौरा रद्द, प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

More From Author

उत्तराखंड में मानसून विदाई से पहले भारी बारिश का अलर्ट, 15 सितंबर से देश से वापसी की शुरुआत

देहरादून की सड़कों पर उतरेगी जर्मन तकनीक की मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन, सफाई व्यवस्था होगी और बेहतर