Katrina Kaif Pregnancy: कटरीना कैफ और विक्की ने आखिरकार अपने बच्चे के आने की अनाउंसमेंट कर दी है। जी हाँ, सोशल मीडिया पर कपल ने एक पोस्ट शेयर कर यह खबर ऑफिशियल कर दी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कटरीना के माँ बनने की खबर अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई थी, लेकिन अब इस पोस्ट के जरिए सच सामने आ गया है।
कटरीना कैफ की पोस्ट
कटरीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें वी-नेकलाइन बॉडीकॉन ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की अपनी डार्लिंग वाइफ के बेबी बंप को थामकर पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्यारे कैप्शन में लिखा – “खुशी और ग्रेटीट्यूड के साथ, हम अपनी जिंदगी का सबसे बेस्ट चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।”
इस पोस्ट को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें फैंस और सेलेब्स की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं। एक फैन ने लिखा – “छोटी कैट या छोटा विक्की आ रहा है।” वहीं, दूसरे ने लिखा – “बधाई हो, कटरीना मैम और विक्की सर।”
वर्क फ्रंट
विक्की आखिरी बार फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे, जबकि कटरीना को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा गया था।

