Vande Mataram : दिल्ली में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वजह से मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने बताया कि सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई रास्तों पर गाड़ियाँ नहीं चलेंगी या रूट बदले जाएंगे।
View this post on Instagram
कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा
यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 11,000 लोगों के आने की संभावना है। पुलिस ने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास इंतज़ाम किए गए हैं।
कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी प्रभावित
पुलिस के मुताबिक बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, इंद्रप्रस्थ मार्ग, विकास मार्ग, सचिवालय रोड और वेलोड्रोम रोड पर ट्रैफिक नियंत्रण रहेगा। इसके अलावा राजघाट, भैरों मार्ग, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर, दिल्ली गेट और आसपास के इलाकों में भी जाम लगने की संभावना है।
लोगों को दी गई सलाह
यात्रियों से कहा गया है कि वे सुबह 5 से दोपहर 2 बजे के बीच इन रास्तों पर जाने से बचें। अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी न हो।
स्टेडियम में प्रवेश के रास्ते
- इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रवेश निर्धारित द्वारों से ही मिलेगा।
- पूर्व दिशा: द्वार संख्या 1, 2, 3, 7 और 8 वेलोड्रोम या सचिवालय रोड से।
- पश्चिम दिशा: द्वार संख्या 19, 21, 22 और 23 महात्मा गांधी मार्ग या रिंग रोड से।
पार्किंग पर रोक और सख्त कार्रवाई
पुलिस ने कहा है कि वेलोड्रोम रोड, सचिवालय रोड, इंद्रप्रस्थ मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास और पावर हाउस रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित इलाकों में खड़ी गाड़ियों को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही बता दे ये उत्सव 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि 7 नवंबर का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि हम वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गीत देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित करता रहा है और दिल्ली में आयोजित इस समारोह में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है, जहां वंदे मातरम् का सामूहिक गायन मुख्य आकर्षण रहेगा।
Tomorrow, 7th November, is a momentous day for every Indian. We celebrate 150 glorious years of Vande Mataram, a stirring call that has inspired generations and ignited an undying spirit of patriotism across our nation. To mark this occasion, I will join a programme in Delhi at…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
Read more:- NEW DELHI : PM मोदी ने की महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ियों की मेजबानी

