Delhi IGI Airport

Delhi IGI Airport पर हवाई यातायात नियंत्रण में तकनीकी खामी, 100 से ज्यादा उड़ानें विलंबित

Delhi IGI Airport  पर शुक्रवार सुबह हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण अफरा-तफरी मची हुई है। बता दें कि दिल्ली हवाई अड्डे पर रोजाना 1,500 से ज्यादा उड़ानों का संचालन होता है। लेकिन आज सुबह से कोई भी फ्लाइट लैंड नहीं कर पा रही और न ही कोई टेकऑफ़ हो रहा है। विमानों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम से तकनीकी समस्याओं के कारण हवाई यातायात नियंत्रक स्वचालित रूप से उड़ान योजनाएं प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (AMSS) में कुछ समस्याएं हैं। AMSS, स्वचालित निगरानी प्रणाली (AMS) के लिए जानकारी प्रदान करता है।

सूत्रों ने बताया कि यातायात नियंत्रक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ‘मैन्युअल’ रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जिसमें अधिक समय लगता है और इसके परिणामस्वरूप कई उड़ानें विलंबित हो रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण हवाई अड्डे पर हवाई यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और वे इसे जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। उड़ानों की जानकारी उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट के अनुसार प्रस्थान में लगभग 50 मिनट की देरी हो रही है।

पश्चिम दिशा के लिए मार्ग: द्वार संख्या 19, 21, 22 और 23 महात्मा गांधी मार्ग या रिंग रोड से।

पार्किंग पर रोक और सख्त कार्रवाई:

पुलिस ने कहा है कि वेलोड्रोम रोड, सचिवालय रोड, इंद्रप्रस्थ मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास और पावर हाउस रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़ी गाड़ियों को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

Vande Mataram

Vande Mataram के 150 साल, दिल्ली में भव्य समारोह, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Vicky Kaushal and Katrina Kaif

Vicky Kaushal and Katrina Kaif के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *