RajKummar Rao and Patralekhaa

RajKummar Rao and Patralekhaa के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को दिया जन्म

RajKummar Rao and Patralekhaa: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ‘राजकुमार राव और पत्रलेखा’ के घर खुशियों का आगमन हुआ है। अपनी शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर इस स्टार जोड़ी ने एक नन्ही गुड़िया का स्वागत किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा: ‘हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।’

कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा: ‘हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।’

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। एक यूज़र ने लिखा: ‘बेबी डॉल के आने पर आप दोनों को ढेर सारी बधाई।’ वहीं दूसरे यूज़र ने कहा: ‘वूहू! बधाई हो।’

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं दीं। फराह खान ने खुशी जताते हुए लिखा: ‘ये सबसे अच्छी खबर है! अब मैं इस नन्ही परी की मजेदार मौसी बनने वाली हूं।’ इसके अलावा कॉमेडियन भारती सिंह, नेहा धूपिया और अली फज़ल सहित कई सितारों ने भी कपल को ढेरों बधाइयाँ दीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HNN 24×7 (@hnn24x7)

कपल ने कुछ महीने पहले, 9 जुलाई को, सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सबको दी थी। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यूजीलैंड की यात्रा के दौरान उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। उन्होंने यह भी कहा कि उस दौरान राजकुमार की देखभाल और संवेदनशीलता ने उन्हें यकीन दिलाया कि वह एक बेहतरीन पिता साबित होंगे।

राजकुमार और पत्रलेखा की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों की पहली मुलाकात 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। यही मुलाकात आगे चलकर दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। नवंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और अब चार साल बाद यह कपल अपनी जिंदगी में एक नई खुशी का स्वागत कर चुका है।

Read more:- Vicky Kaushal and Katrina Kaif के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

More From Author

Raghopur Election Result 2025

Raghopur Election Result 2025 : राहुल गांधी, मुकेश सहनी और आंतरिक कलह से कैसे घिर गए तेजस्वी यादव?

PM Modi नर्मदा जिले में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास