Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियाँ जोरों पर चल रही थीं, लेकिन अचानक एक इसमें रुकावट परेशानी आ गई है। शादी के फंक्शन के दौरान स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आ गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सांगली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
इस घटना के बाद शादी की तारीख फिलहाल टाल दी गई है। मेहमानों को वापस भेजा जाने लगा और बताया जा रहा है कि फार्म हाउस पर सजावट हटाने का काम भी शुरू हो गया है। आज शाम 4:30 बजे शादी होनी थी और इसमें खेल और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के आने की उम्मीद थी। लेकिन अब सभी यही सोच रहे हैं कि शादी कब होगी।
रविवार को स्मृति मंधाना के मैनेजर ने मीडिया को बताया कि सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब होने लगी। कुछ देर इंतज़ार करने के बाद, जब हालत और बिगड़ गई, तो उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
मैनेजर ने बताया कि स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं, इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि आज की शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई है।
जब उनके पिता की सेहत के बारे में पूछा गया, तो मैनेजर ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अभी अस्पताल में ही रखना होगा। सभी लोग उनकी जल्दी सेहत सुधारने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि यह परिवार के लिए बहुत बड़ा और खास मौका है।
इसके साथ ही बताया गया है कि अब स्मृति के होने वाले पति की भी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि उन्हें वायरल संक्रमण और एसिडिटी की परेशानी हुई थी।
Read more:- Smriti Mandhana Wedding: स्मृति-पलाश का डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले-परफेक्ट जोड़ी

