Dhurandhar Film

रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar Film’ ने तोड़ा वॉर 2 का रिकॉर्ड, बनी 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी हिट

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और अब तक इसने वर्ल्डवाइड 372.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और साथ ही ‘वॉर 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 2025 की यह फिल्म अब पाँचवीं सबसे बड़ी हिट बन गई है।

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, दूसरे शुक्रवार को कलेक्शन में फिल्म ने 32.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 287.75 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 85 करोड़ रुपये हो चुका है, जिससे कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 372.75 करोड़ रुपये हो गया।

धुरंधर की नजर अब रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के लाइफटाइम कलेक्शन 518 करोड़ रुपये पर है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक यह आंकड़ा पार हो सकता है।

रणवीर सिंह की फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और सोशल मीडिया पर #Dhurandhar लगातार ट्रेंड कर रहा है। फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि रणवीर सिंह ने भारतीय स्पाई हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई है। अक्षय खन्ना पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत, आर माधवन आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल और संजय दत्त SP चौधरी असलम के किरदार में हैं।

इसके अलावा राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और गौरव गेरा भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। ‘धुरंधर’ ने साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और स्टार पावर मिल जाए तो बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म पीछे नहीं रह सकती।

Read more:- रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar Film’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड

More From Author

Noida Expressway accident

Noida Expressway accident: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, 15 से ज्यादा वाहन टकराए

Chhattisgarh

Chhattisgarh : 5 करोड़ की लागत से जशपुर में बनेगा वनयोगी बाला साहब देशपांडे स्मृति भवन