इंडियन रेलवे का ऐलान दोनों डोज वाले ही कर सकेंगे रेल यात्रा

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन और कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश भर में कई प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं कहीं वीकेंड कर्फ्यू तो कहीं नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं ताकि यह संक्रमण देश में ज्यादा न फैले वहीं लोगों की भीड़ कम करने के लिए सार्वजनिक स्थानों के लिए नए नियम बनाए गए हैं।

इसी बीच कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी यह फैसला कर दिया है कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होंगी वही लोग ट्रेन में सफर कर सकेंगे और जिन लोगों को दोनों डोज नहीं लगी होंगी उनको ट्रेनों में सफर करने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे ने यह नियम 10 जनवरी के बाद लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा रेलवे की नई गाइडलाइन के मुताबिक रेलवे परिसर में मास्क न पहनने वाले यात्रियों को भी 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। देशभर में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए रेलवे विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है।

यह भी पढ़ें-सीएम धामी पहुंचे टपकेश्वर महादेव मंदिर, प्रदेश के लिए की कामना

दिखाना होगा सर्टिफिकेट

रेलवे ने यह भी बताया है कि उपनगरीय ट्रेने सेवा को 50 फीसद की क्षमता के साथ चलाया जाएगा, जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा न रहे। इसके अलावा यात्रियों को यात्रा टिकट लेने के लिए कोरोना का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बिना सर्टिफिकेट आप सफर नहीं कर पाएंगे।

आरती राणा

More From Author

फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक वालों को लगेगी बूस्टर डोज

कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में पांच रेस्टोरेंट बंद