Delhi Metro News Update

Delhi Metro News Update: दिल्ली में आएगी नई मेट्रो लाइन, 21 स्टेशनों के साथ बदलेगा सफर

Delhi Metro News Update: दिल्ली में रोज़ाना मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। जी हाँ, अब दिल्ली मेट्रो की एक नई लाइन आने वाली है, जिसमें 21 स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी, बावाना, नरेला और हरियाणा के कुंडली जैसे इलाकों को कवर करेगा। इस नई लाइन को बनाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने DMRC को दिल्ली जल बोर्ड की ज़मीन देने की मंजूरी दे दी है। इसी ज़मीन की वजह से यह प्रोजेक्ट लंबे समय से आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

रोज़ाना 1.26 लाख लोग करेंगे मेट्रो से सफर

डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के मुताबिक, यह मेट्रो लाइन 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगी, जिसके बाद इस रूट पर हर दिन करीब 1.26 लाख यात्री सफर करेंगे। वहीं, आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब 3.8 लाख तक पहुंच सकती है। यह लाइन रोहिणी, बावाना, नरेला और कुंडली जैसे इलाकों को जोड़ते हुए बेहतर कनेक्टिविटी देगी, जिससे लाखों लोग आसानी से यात्रा कर पाएंगे।

21 नए मेट्रो स्टेशन होंगे तैयार

रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर में कुल 21 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस नई लाइन के शुरू होने से रोहिणी, बावाना और नरेला जैसे इलाकों में सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण भी घटेगा, जिससे लोग आसानी से अपने काम पर जा सकेंगे। यह लाइन रेड लाइन मेट्रो से जुड़ेगी, जिससे पूरे NCR में सफर और भी आसान हो जाएगा।

नरेला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इस फैसले से मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ-साथ नरेला के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। नरेला को शिक्षा केंद्र, आवासीय हब और खेल हब के रूप में विकसित करने की योजनाओं को बल मिलेगा। इस कदम से DDA की आवासीय परियोजनाओं, यूनिवर्सिटी कैंपस और अन्य सुविधाओं का विकास भी अब तेज़ी से हो सकेगा।

Read more:- Delhi Air Pollution News: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण रोकने के लिए लिया बड़ा फैसला

Jio Happy New Year

Jio Happy New Year: 500 रुपये में Jio का सुपर प्लान, मिलेंगे 13 OTT प्लेटफॉर्म्स और Google Gemini Pro फ्री

Delhi Pollution

Delhi Pollution : दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में नए नियम लागू