झारखंड में सात जिलों में बढ़ा कोरोना संक्रमण दर

झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है यहां बीते पिछले हप्ते पांच जिले ही ऐसे थे जहां प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 10 प्रतिशत से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे थे अब झारखंड में ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

इनमें रामगढ़, रांची, लातेहार, हजारीबाग, देवघर, सरायकेला, खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं इन सात जिलों में रामगढ़, रांची और लातेहार में प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 15 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं वर्तमान में देश के 174 जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है जिनमें सात जिले झारखंड के हैं।

इन जिलों में बढ़ा संक्रमण

पिछले हप्ते जिन पांच जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा थी उनमें लातेहार, रांची, रामगढ़, कोडरमा और देवघर शामिल है अब कोडरमा में संक्रमण दर घटकर 7.45 प्रतिशत हो गई है जबकि 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण वाले जिलों में हजारीबाग सरायकेला खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरु किया अपना प्रचार अभियान

अन्य जिलों में संक्रमण दर एक से पांच प्रतिशत के बीच

राज्य में सात जिलों के अलावा नौ जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है अन्य जिलों में संक्रमण दर एक से पांच प्रतिशत के बीच है पूरे राज्य में वर्तमान में संक्रमण दर पांच से छह प्रतिशत है बीते दिन भी हुई जांच में संक्रमण दर 5.83 प्रतिशत रही थी।

आरती राणा 

More From Author

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व आप पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पहुंचे हरिद्वार

ऊधमसिंह नगर के खटीमा में फूटा कोरोना विस्फोट