Gardens Galleria

नोएडा के Gardens Galleria मॉल में बाउंसरों की गुंडागर्दी, युवक को बेरहमी से पीटा

नोएडा के Gardens Galleria मॉल में एक बार फिर बाउंसरों की दबंगई सामने आई है। 6 फरवरी की रात मॉल के ‘इम्पल्स बार’ में दो ग्रुप्स के बीच मामूली कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि बार के बाउंसरों ने बीच-बचाव करने के बजाय दो युवकों को घेरकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फैल गया।

बताया जा रहा है कि बार में कुछ युवक डांस कर रहे थे, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो झगड़े में बदल गई। बाउंसरों ने मामूली तकरार के बाद एक युवक को जमीन पर गिरा दिया और फिर लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना के दौरान आसपास के लोग बस नजारा देखते रहे। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बाउंसरों की गुंडागर्दी और मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अधिकांश लोग नशे में थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाउंसरों की नियुक्ति किस एजेंसी द्वारा की गई थी और क्या उनके पास आवश्यक लाइसेंस और प्रशिक्षण था या नहीं।

महिला बाउंसरों पर भी आरोप

घटना में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। आरोप है कि जब एक युवक इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था, तब महिला बाउंसरों ने उसे भी पीटा। कहा जा रहा है कि बाउंसरों ने वीडियो को रोकने के लिए युवक पर हमला किया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब गार्डन गैलेरिया मॉल में इस तरह की घटना हुई हो। पहले भी यहां बाउंसरों और गेस्ट के बीच हिंसक टकराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बार की घटना के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Read more:- Delhi News: जनकपुरी में नोएडा जैसा हादसा, गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत

More From Author

US-India Trade Deal

US-India Trade Deal: ट्रंप ने भारत पर लगा 25% टैरिफ हटाया, जारी किया नया ऑर्डर

Delhi News

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही ने ली 25 वर्षीय कमल की जान