Delhi Bus Fire

Delhi Bus Fire: विकासपुरी में खड़ी बस में लगी भीषण आग, कंडक्टर की मौत

Delhi Bus Fire: कल देर रात पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इस घटना में एक बस कंडक्टर की मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कंडक्टर बस के अंदर सो रहा था और उसने मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती जलाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से बस में आग लग गई।

इस घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। पूरी बस धू-धू कर जलती नजर आ रही है। आग इतनी तेज थी कि कंडक्टर बस से बाहर नहीं निकल पाया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद किसी स्थानीय निवासी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बस से कंडक्टर का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतक बस कंडक्टर की पहचान 25 वर्षीय सुनील शर्मा के रूप में हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने में करीब एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। जानकारी के मुताबिक, यह बस हरियाणा नंबर की थी और बिल्कुल नई थी, जो महज 28 दिन पहले ही सड़कों पर उतरी थी। इस घटना से बस मालिक भी हैरान है।

फिलहाल सुनील शर्मा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Read more:- Delhi fire News: दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

More From Author

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: कब है शिव-पार्वती के मिलन का महापर्व? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Delhi school bomb threat

Delhi school bomb threat: सोमवार सुबह दिल्ली में 9 स्कूलों को मिली धमकी, जांच जारी