Maharashtra News

Maharashtra News: परिवार के सामने से युवती को उठा ले गए बदमाश, विरोध में पुणे-सोलापुर हाईवे जाम

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के भिगवण (इंदापुर) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवती को उसके परिवार के सामने ही अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा फैल गया है, और अब सैकड़ों की संख्या में लोग भिगवण पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

कैसे हुई वारदात?

पुलिस के अनुसार, युवती अपनी मां और भाई के साथ थी, तभी अचानक हमला हुआ। हमलावरों ने युवती की मां और भाई की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया और वे अपनी बेटी को बचा नहीं पाए। इसके बाद आरोपी ने युवती को कार में घसीटकर ले लिया और फरार हो गया। परिवार ने तुरंत भिगवण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान और पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित परिवार की शिकायत पर भिगवण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों की पहचान की है: जहीर हारून शेख और अयान हारून शेख। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि युवती और एक आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन पुलिस अपहरण के एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जनता का आक्रोश और हाईवे जाम

इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों लोग भिगवण थाने के बाहर जमा हो गए और पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

More From Author

Delhi Weather

Delhi Weather: 18 फरवरी को आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम में आया बड़ा बदलाव

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : बैडमिंटन खेलते वक्त कारोबारी की Cardiac arrest से मौत