Delhi Metro: दिल्ली सरकार के राज्य नाम प्राधिकरण (SNA) ने राजधानी के 9 मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। इनमें से 12 नाम पहले जैसे रखे गए, 7 नामों में बदलाव किया गया और 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदल दिए गए। सरकार का कहना है कि यह बदलाव स्थानीय पहचान, ऐतिहासिक महत्व और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
बदले गए नाम
- नॉर्थ पीतमपुरा → हैदरपुर गांव
- पीतमपुरा → मधुबन चौक
संशोधित नाम
इन 7 स्टेशनों के नामों में स्थानीय पहचान जोड़ने के लिए बदलाव किए गए हैं:
- प्रशांत विहार अब ‘उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार’ कहलाएगा।
- जगतपुर का नाम ‘जगतपुर-वजीराबाद’ होगा।
- डेरावल नगर अब ‘नानक प्याऊ-डेरावल नगर’ के नाम से जाना जाएगा।
- खानपुर का नाम बदलकर ‘खानपुर-वायुसेनाबाद’ किया गया है।
- सोनिया विहार अब ‘नानकसर-सोनिया विहार’ होगा।
- मयूर विहार पॉकेट-1 का नाम ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ रखा गया है।
- वेस्ट एन्क्लेव अब ‘मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव’ कहलाएगा।
इन 12 स्टेशनों के नाम नहीं बदलेंगे:
मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झरोड़ा मजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि और मौजपुर-बाबरपुर के नामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि, ‘मेट्रो स्टेशन केवल यात्रा के साधन नहीं, बल्कि इलाके की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान होते हैं। हमने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की राय के बाद ही यह फैसला लिया है।’
Read more:- पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और Namo Bharat Train को दिखाई हरी झंडी

