Rohtak News: RO Plant की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2725 पव्वे समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

Rohtak News: RO Plant की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2725 पव्वे समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

रोहतक शहर की इन्द्र नगर में स्थित प्लॉट मे अवैध व नकली शराब बनाने का खुलासा 2725 पव्वे शराब, 3 टंकी, 27600 होलमार्क, 1,22,400 क्यूआर कोड, 200 लीटर कैमिकल व नकली शराब बनाने का अन्य सामान जब्त पुलिस जांच में जुटी एंकर रोहतक पुलिस ने नकली शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। इन्द्र नगर में एक बंद प्लॉट में आरओ प्लांट की आड़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब और उसे तैयार करने का सामान बरामद किया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


वीओ-1 रोहतक के इन्द्र नगर स्थित एक बंद प्लॉट में आरओ प्लांट की आड़ में नकली शराब बनाने और पैकिंग का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव के मार्गदर्शन में थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। प्लॉट में बने 13 कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस को 2725 पव्वे अवैध शराब, 3 प्लास्टिक टंकियां, एक आरओ सिस्टम, 200 लीटर केमिकल, 27 हजार 600 होलमार्क, 1 लाख 22 हजार 400 क्यूआर कोड, 9900 खाली पव्वे, 4000 ढक्कन, 1800 पैकिंग गत्ते, खाली ड्रम, रैपर और नकली शराब तैयार करने का अन्य सामान बरामद हुआ।

वीओ-2 पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब बनाने के लिए स्पिरिट कहां से लाई जाती थी और तैयार नकली शराब की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी के दौरान बरामद प्रमुख सामग्री एक नजर में।

बरामद सामग्रीमात्रा
कथित अवैध शराब के पव्वे2725
प्लास्टिक टंकियां3
केमिकल200 लीटर
होलमार्क27,600
QR Code1,22,400
खाली पव्वे9,900
ढक्कन4,000
पैकिंग गत्ते1,800

Panvel Flood News: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए HPCL के हजारों LPG गैस सिलेंडर, वायरल Video से मची हलचल

Sri Ganganagar Gangrape Case Verdict: श्रीगंगानगर गैंगरेप केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूमों के खिलाफ अपराध पर सख्त संदेश

उत्तराखंड Politics: के.सी. वेणुगोपाल के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस की एकजुटता पर उठाए सवाल


FAQs

1. यह कार्रवाई कहां की गई?
रोहतक के इन्द्र नगर स्थित एक बंद प्लॉट में संयुक्त छापेमारी की गई।

2. पुलिस को क्या-क्या बरामद हुआ?
2725 पव्वे कथित अवैध शराब, 200 लीटर केमिकल, होलमार्क, QR कोड, खाली पव्वे और अन्य पैकिंग सामग्री बरामद हुई।

3. छापेमारी किसने की?
थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

4. पुलिस अब किस बात की जांच कर रही है?
स्पिरिट के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और फरार आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

5. क्या आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है?
फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

More From Author

Kurukshetra News 74 वर्षीय मंदिर पुजारी से मारपीट मामले में आरोपी दंपति गिरफ्तार, CCTV Video बना बड़ा सबूत

Kurukshetra News: 74 वर्षीय मंदिर पुजारी से मारपीट मामले में आरोपी दंपति गिरफ्तार, CCTV Video बना बड़ा सबूत

CM Pushkar Singh Dhami Today Schedule सहसपुर से परेड ग्राउंड तक व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

CM Pushkar Singh Dhami Today Schedule: सहसपुर से परेड ग्राउंड तक व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री, जानें आज का पूरा कार्यक्रम