राहुल गांधी मानहानि केस – राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 5 अगस्त को सुनवाई होगी। दरअसल रिवीजनल कोर्ट की फाइल एमपी एमएलए कोर्ट में नहीं पहुंची है और जज के आज छुट्टी पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।
करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा दिया था।
बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और एडीजे 5th की कोर्ट द्वारा वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। बहरहाल अब एडीजे 5th की कोर्ट से ये फाइल एमपी एमएलए कोर्ट में नहीं पहुंची है और जज के अवकाश पर होने के चलते आगामी 5 अगस्त को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।
अब तक क्या-क्या हुआ?
यह मामला कई वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया में है और अब एक बार फिर सुनवाई की नई तारीख तय की गई है।
मुख्य अपडेट
- सुनवाई जज के अवकाश के कारण नहीं हो सकी।
- रिवीजनल कोर्ट की फाइल MP-MLA कोर्ट नहीं पहुंची।
- अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।
- राहुल गांधी पहले से जमानत पर हैं।
Case Timeline at a Glance
| घटनाक्रम | विवरण |
|---|---|
| मामला शुरू | कर्नाटक चुनाव के दौरान कथित बयान |
| परिवाद | भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा दायर |
| राहुल गांधी का पक्ष | आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया |
| वॉयस मिलान आवेदन | अदालत द्वारा खारिज |
| अगली सुनवाई | 5 अगस्त |
Dehradun Social Media Controversy: राहुल गांधी दौरे के बाद अभद्र टिप्पणी पर CM धामी का सख्त संदेश
FAQs
Q1. राहुल गांधी मानहानि केस की अगली सुनवाई कब होगी?
अगली सुनवाई 5 अगस्त को सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में निर्धारित की गई है।
Q2. सुनवाई टलने का कारण क्या था?
रिवीजनल कोर्ट की फाइल MP-MLA कोर्ट में नहीं पहुंची थी और न्यायाधीश अवकाश पर थे।
Q3. यह मामला किस बयान से जुड़ा है?
यह मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रेस वार्ता में दिए गए कथित बयान से जुड़ा है।
Q4. राहुल गांधी का इस मामले में क्या पक्ष है?
उन्होंने अदालत में आरोपों को राजनीति से प्रेरित और निराधार बताया है।
Q5. वॉयस मिलान की मांग पर कोर्ट ने क्या फैसला दिया?
अदालत ने वॉयस सैंपल मिलान से संबंधित आवेदन को खारिज कर दिया था।

