CM Yogi Gorakhpur Visit: जनता दर्शन में अपराध, जमीन कब्जा और इलाज से जुड़ी शिकायतों पर सख्त निर्देश

CM Yogi Gorakhpur Visit: जनता दर्शन में अपराध, जमीन कब्जा और इलाज से जुड़ी शिकायतों पर सख्त निर्देश

CM Yogi Gorakhpur Visit – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया।जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस अवसर पर उन्होंने समस्या-शिकायत लेकर आए लोगों को भरोसा देते हुए कहा, ‘चिंता मत करें,सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए।शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले।महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना, उनके प्रार्थना पत्र लिए।

उन्होंने पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के इस्टीमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा।सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं।मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

Janata Darshan में क्या-क्या हुआ?

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • करीब 150 लोगों से मुलाकात।
  • स्वयं प्रार्थना पत्र प्राप्त किए।
  • अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए।
  • त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पर जोर।
  • जनता को समाधान का भरोसा दिलाया।

जनता दर्शन: एक नजर में

कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं को नीचे सारणीबद्ध किया गया है।

विषयजानकारी
स्थानगोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर
कार्यक्रमजनता दर्शन
मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
मिले लोगलगभग 150
प्रमुख निर्देशसमयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई

UP News Today: बदायूं में किसान नेता ऋषभ चौधरी हाउस अरेस्ट, जंतर-मंतर आंदोलन से पहले पुलिस की कार्रवाई

UP News Today: बिजौरा PHC में डॉक्टर की कथित अनुपस्थिति से मरीज परेशान

FAQs

Q1. जनता दर्शन कार्यक्रम कहां आयोजित हुआ?
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में।

Q2. मुख्यमंत्री ने कितने लोगों की समस्याएं सुनीं?
करीब 150 लोगों की शिकायतें सुनीं।

Q3. किन मामलों पर विशेष निर्देश दिए गए?
अपराध, जमीन कब्जा और इलाज के लिए आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर।

Q4. इलाज के लिए क्या आश्वासन दिया गया?
अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

Q5. जनता दर्शन में बच्चों के साथ क्या हुआ?
मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उन्हें आशीर्वाद दिया।

More From Author

Jhansi News: रेस्टोरेंट में LLB छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

Jhansi News: रेस्टोरेंट में LLB छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

Giridih News: वेंकटेश्वर प्लांट में हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Giridih News: वेंकटेश्वर प्लांट में हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल