Giridih News: दिनदहाड़े मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर बदमाश फरार

Giridih News: दिनदहाड़े मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर बदमाश फरार

Giridih News – गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने वारदात, दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने रास्ता रोककर छीना रुपयों से भरा बैग, CCTV खंगाल रही पुलिस

गिरिडीह गिरिडीह शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को शहर के व्यस्त इलाके मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में मछली कारोबारी आफताब रैन को निशाना बनाया और पिस्टल का भय दिखाकर ₹2 लाख 7 हजार से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, बोडो निवासी आफताब रैन रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे मछली मंडी से कारोबार खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने उनका रास्ता रोक लिया।
पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया।

बैग में दिनभर की बिक्री के करीब ₹2.07 लाख नकद रखे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पचंबा की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गए।दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लूटकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loot Incident: कैसे हुई पूरी वारदात?

मछली कारोबारी आफताब रैन सुबह कारोबार समाप्त कर घर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल दिखाकर नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

  • दिनदहाड़े लूट की वारदात।
  • दो बाइक पर सवार पांच आरोपी।
  • ₹2.07 लाख नकद से भरा बैग लूटा।
  • पिस्टल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी।
  • वारदात के बाद आरोपी फरार।

Case Snapshot: एक नजर में

विषयजानकारी
स्थानमोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस, गिरिडीह
पीड़ितआफताब रैन (मछली कारोबारी)
लूटी गई राशि₹2.07 लाख
आरोपीदो बाइक पर सवार पांच बदमाश
जांचCCTV फुटेज और छापेमारी जारी

Giridih Food Poisoning: गिरिडीह में गोलगप्पे बने जानलेवा, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

Giridih News: वेंकटेश्वर प्लांट में हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

FAQs

Q1. लूट की घटना कहां हुई?
मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने, गिरिडीह में।

Q2. पीड़ित कौन हैं?
बोडो निवासी मछली कारोबारी आफताब रैन।

Q3. कितनी राशि लूटी गई?
करीब ₹2 लाख 7 हजार नकद।

Q4. पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?
CCTV फुटेज की जांच, छापेमारी और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Q5. कितने बदमाश वारदात में शामिल थे?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार पांच बदमाश शामिल थे।

More From Author

Giridih News: वेंकटेश्वर प्लांट में हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Giridih News: वेंकटेश्वर प्लांट में हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Giridih News: फर्जी सिम से RTO अधिकारी और डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih News: फर्जी सिम से RTO अधिकारी और डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार