Jantar Mantar Viral Video: नाम एक होने से Gym Owner हनी डागर को मिल रहीं धमकियां, वायरल दावे पर दी सफाई

Honey Dagar Viral Video: जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर जिम संचालक ने दी सफाई, गलत पहचान से मिल रहीं धमकियां

Honey Dagar Viral Video – दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में सादे कपड़ों में लाठी चलाता दिखा एक युवक देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर उस युवक का नाम हनी डागर बताते हुए उसकी फोटो, जिम का पता, गांव का पता, मोबाइल नंबर और दूसरी निजी जानकारियां भी वायरल कर दी गईं लेकिन इस वायरल दावे के बीच गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी और एडिक्शन जिम के संचालक हनी डागर सामने आए है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं है। सिर्फ नाम एक जैसा होने की वजह से उन्हें और उनके पूरे परिवार को धमकियां मिल रही है, जिसके चलते परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है।


गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के भट्टा नंबर-5 स्थित एडिक्शन जिम के संचालक हनी डागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिसे हनी डागर बताया जा रहा है वह असल में वह नहीं है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक कोई और है लेकिन लोगों ने सिर्फ नाम एक जैसा होने के कारण उनके जिम, घर और निजी जानकारी सोशल मीडिया से निकालकर वायरल कर दी। 21 जुलाई की सुबह जब वह सोकर उठे तो उनके मोबाइल पर हजारों मैसेज आ चुके थे। इन मैसेजों में गाली-गलौज, अभद्र भाषा और धमकियां दी जा रही थी। जब उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि दिल्ली के प्रदर्शन हुए लाठीचार्ज करते हुए दिखाई देने वाले युवक को सोशल मीडिया पर उनका नाम देकर प्रचारित किया जा रहा है। वह दिल्ली में हुए किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए और उनका या उनके परिवार का कोई भी सदस्य दिल्ली पुलिस में नहीं है। इसके बावजूद 21 जुलाई से लगातार उनके मोबाइल पर धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे है।


इतना ही नहीं उनके पिता के मोबाइल पर भी धमकियां दी जा रही हैं। उनकी पत्नी और छोटे बेटे के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके परिवार में पत्नी, छोटा बेटा, माता-पिता, छोटा भाई और भाई की पत्नी हैं। लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्होंने अपने बेटे को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। परिवार के सभी सदस्य घर में रहने को मजबूर है। उन्होंने अपना जिम भी फिलहाल बंद कर दिया है और सोशल मीडिया के कई अकाउंट भी डिलीट कर दिए हैं। फिलहाल हनी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Viral Claim में क्या कहा जा रहा है?

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया कि वीडियो में दिख रहा युवक गाजियाबाद का हनी डागर है। इसके साथ कथित तौर पर उसकी निजी जानकारी भी साझा की जाने लगी।

मुख्य बातें

  • 20 जुलाई के प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ।
  • युवक की पहचान हनी डागर बताई गई।
  • सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर होने लगी।
  • हनी डागर ने वायरल दावे को गलत बताया।
  • परिवार को धमकियां मिलने का दावा किया गया।

Claim vs Statement

नीचे वायरल दावे और हनी डागर के बयान की तुलना दी गई है।

विषयसोशल मीडिया पर वायरल दावाहनी डागर का बयान
वीडियो में व्यक्तिहनी डागर बताया गयादावा गलत बताया
पहचाननाम और फोटो वायरलगलत पहचान होने की बात
निजी जानकारीसोशल मीडिया पर शेयरइससे परिवार प्रभावित
वर्तमान स्थितिविवाद जारीसफाई सामने आई

जंतर-मंतर प्रदर्शन: आलोक शर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

CM Yogi Gorakhpur Visit: जनता दर्शन में अपराध, जमीन कब्जा और इलाज से जुड़ी शिकायतों पर सख्त निर्देश

FAQs

Q1. जंतर-मंतर का वायरल वीडियो किस घटना से जुड़ा है?
यह वीडियो 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प से जुड़ा बताया जा रहा है।

Q2. हनी डागर ने क्या दावा किया है?
उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं।

Q3. हनी डागर कौन हैं?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी और एक जिम संचालक हैं।

Q4. परिवार को क्या समस्या हो रही है?
हनी डागर का दावा है कि गलत पहचान के कारण उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं।

Q5. ऐसे मामलों में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
किसी भी वायरल दावे या व्यक्ति की पहचान पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना चाहिए और किसी की निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

More From Author

Kaushambi News: पुणे से घर लौट रहे युवक का DFC रेलवे लाइन पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Kaushambi News: पुणे से घर लौट रहे युवक का DFC रेलवे लाइन पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस