8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस की परिवर्तन जनसभा
Mallikarjun Kharge Haldwani Visit – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस इसे परिवर्तन जनसभा कह रही है, तो बीजेपी इसे पॉलिटिकल टूरिज्म बता रही है। कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने खड़गे के दौरे पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस के मुताबिक 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा होगी। राहुल गांधी के देहरादून दौरे के बाद अब पार्टी कुमाऊं में चुनावी तैयारियां तेज कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को जनसभा का मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय ही उत्तराखंड याद आता है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस को उत्तराखंड की याद तभी आती है जब चुनाव यहां पर होते हैं। चुनाव लोकसभा के हो चाहे विधानसभा के हो और उसके बाद चार साल उनकी सारी टॉप लीडरशिप जो है वो उत्तराखंड से गायब रहती है। कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खड़गे का ये दौरा चुनावी दिखावा है।बीजेपी ने कांग्रेसप्रभारीकुमारी सैलजा के पहले दौरे को भी मुद्दा बनाया और कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
Mallikarjun Kharge Haldwani Visit में क्या खास रहेगा?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में परिवर्तन जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आगामी चुनावों के लिहाज से कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है।
मुख्य Highlights
- 8 अगस्त को हल्द्वानी दौरा।
- रामलीला मैदान में परिवर्तन जनसभा।
- राहुल गांधी के दौरे के बाद बड़ा कार्यक्रम।
- कुमाऊं में चुनावी अभियान को गति।
- कई स्थानीय मुद्दों पर फोकस।
कांग्रेस और BJP का पक्ष
| विषय | कांग्रेस | BJP |
|---|---|---|
| दौरे का उद्देश्य | परिवर्तन जनसभा | Political Tourism |
| मुख्य फोकस | जनसंपर्क और चुनावी तैयारी | कांग्रेस पर चुनावी सक्रियता का आरोप |
| प्रमुख मुद्दे | बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक | विकास और जनता का विश्वास |
| कार्यक्रम | रामलीला मैदान, हल्द्वानी | दौरे की आलोचना |
FAQs
Q1. मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड कब आ रहे हैं?
वे 8 अगस्त को हल्द्वानी दौरे पर आएंगे।
Q2. जनसभा कहां आयोजित होगी?
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में परिवर्तन जनसभा आयोजित होगी।
Q3. कांग्रेस किन मुद्दों को उठाएगी?
बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
Q4. बीजेपी ने खड़गे के दौरे पर क्या कहा?
बीजेपी ने इसे “Political Tourism” बताते हुए चुनावी दिखावा करार दिया है।
Q5. क्या यह दौरा चुनावी तैयारी से जुड़ा माना जा रहा है?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इसे आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

