करोड़ बकाया के बीच शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम
Rajpal Yadav Property Auction – शाहजहांपुर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। l चेक बाउंस मामले में जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ अब बैंक ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई ने शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों की नीलामी की कारवाई तेज कर दी है। नोटिस चस्पा कर दिया है। 16.61 करोड़ रुपये का बकाया राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का करीब 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपये का बकाया है। बताया गया है कि अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए यह पैसा लिया था पैसा बापस नहीं होने पर बैंक ने बकाया वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजपाल यादव की दो संपत्तियां शाहजहांपुर मे होंगी नीलामी बैंक द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, शाहजहांपुर में राजपाल यादव की दो संपत्तियों को नीलामी के लिए चिन्हित किया गया है इनमें शहर स्थित एक संपत्ति और गांव में स्थित खेत व मकान शामिल हैं। इन दोनों संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये बताया गया है बैंक ने इन संपत्तियों की नीलामी 9 सितंबर 2026 को कराने का निर्णय लिया है। राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता 2 नंबर 2012 को सिनेमाघरो मे आई थीं।
Bank Action क्यों हुआ?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, अभिनेता पर लिए गए ऋण की बड़ी राशि अभी तक बकाया है। बैंक ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए वसूली के लिए संपत्तियों की नीलामी का निर्णय लिया है।
मुख्य बातें
- बैंक का दावा: ₹16.61 करोड़ से अधिक बकाया।
- फिल्म निर्माण के लिए लिया गया था ऋण।
- शाहजहांपुर की दो संपत्तियां नीलामी के लिए चिन्हित।
- संपत्तियों पर बैंक का नोटिस चस्पा।
- नीलामी की तारीख 9 सितंबर 2026 तय।

किन संपत्तियों की होगी नीलामी?
बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर शहर में स्थित एक संपत्ति और गांव में स्थित खेत व मकान को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इन संपत्तियों की नीलामी बैंक के निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बैंक | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई |
| कुल बकाया | ₹16.61 करोड़ (लगभग) |
| नीलामी संपत्ति | शहर की संपत्ति, खेत और मकान |
| अनुमानित मूल्य | ₹3.19 करोड़ (लगभग) |
| नीलामी तिथि | 9 सितंबर 2026 |

Musafir Cafe Season 2 Confirmed: Vikrant Massey की वापसी, Netflix ने किया बड़ा ऐलान
FAQs
Q1. राजपाल यादव पर कितना बैंक बकाया बताया गया है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, उन पर लगभग ₹16.61 करोड़ का बकाया है।
Q2. यह ऋण किस उद्देश्य से लिया गया था?
बताया गया है कि यह ऋण फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया गया था।
Q3. किन संपत्तियों की नीलामी होगी?
शाहजहांपुर शहर की एक संपत्ति और गांव में स्थित खेत व मकान की नीलामी प्रस्तावित है।
Q4. नीलामी कब होगी?
बैंक ने 9 सितंबर 2026 को नीलामी की तारीख तय की है।
Q5. क्या यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है?
हाँ, बैंक द्वारा बकाया ऋण की वसूली के लिए लागू कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

