Police administration preparations for the 2026 Legislative Assembly session are complete; the IG (Garhwal) briefed the police force and issued necessary directives.

Uttarakhand- विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण,आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चमोली –भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर 2026 से आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए *आज डॉ. निलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र* महोदय द्वारा विधानसभा सत्र ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गई और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने कहा कि विधानसभा सत्र जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण होती है। पूर्व के अनुभवों का लाभ लेते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी रखे।

 

विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच करने तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों एवं वैध पासधारकों को ही नियमानुसार प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को जुलूस, धरना-प्रदर्शन अथवा किसी अन्य अप्रत्याशित स्थिति के दौरान सतर्क रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को निर्धारित सुरक्षा घेरे में प्रवेश न करने देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने सभी ड्यूटी कर्मियों को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, ड्यूटी के दौरान संयमित एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने, आमजन के साथ शालीनता से पेश आने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य परिस्थिति की सूचना तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को देने के निर्देश दिए। साथ ही, विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा सहित सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार व अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विधानसभा सत्र के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

विधानसभा सत्र के मद्देनजर विभिन्न सुरक्षा स्थलों, प्रवेश द्वारों, बैरियरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आवागमन, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इस दौरान *पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय, सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, ऊधमसिंह नगर पंकज भट्ट तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ प्रह्लाद कोंडे ने भी *वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया* और विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं समन्वयात्मक तैयारियों में सहभागिता की।

विधानसभा सत्र हेतु नियुक्त पुलिस बल का पदवार विवरण* अपर पुलिस अधीक्षक – 06, पुलिस उपाधीक्षक – 20, प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी – 54, उपनिरीक्षक – 43, महिला उपनिरीक्षक – 35, अपर उपनिरीक्षक – 52, मुख्य आरक्षी/आरक्षी – 460, महिला आरक्षी – 67, यातायात पुलिस – 26, सशस्त्र पुलिस – 153, होमगार्ड – 120, पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस एवं हॉक टीम के कार्मिक भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

चमोली पुलिस विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा, सतर्कता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सत्र के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करेंगे।

More From Author

KHABAR UTTARAKHAND

LIVE देखने के लिए टैप करें