Uttarakhand – चमोली में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

देहरादून/चमोली: बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की ओर से जारी शुरुआती जानकारी में सभी छह लोगों के नाम सामने आए हैं।

पोस्ट ज्योतिर्मठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ द्वारा समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है। इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था। जिसमें 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार है, अभी क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं है। एसडीआरएफ की टीम समय 2:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है।

 

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची

1 कैप्टन हिमांशु -पायलट

2 प्रतापा -यात्री

3 अरुण -यात्री

4 शंकर गौड़ा -यात्री

5 सुधीर के.- यात्री

6 एच.एस. नटराज- यात्री

UCADA की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर VT-HCX ने 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजरने के दौरान हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद उसका पता लगाने में एजेंसियों को सफलता नहीं मिल पाई और उसकी लोकेशन का पता नहीं चल सका.

More From Author

KHABAR UTTARAKHAND

LIVE देखने के लिए टैप करें