राज्योत्सव समारोह में अमित शाह और CM धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित दोनों कलाकारों को उत्तराखंडी सिनेमा और कला जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। दोनों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2024 का सम्मान

वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को स्वर दिया है। उनके योगदान ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है।

हेमंत पांडे को वर्ष 2025 का पुरस्कार

वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

At the State Foundation Day (Rajyotsav) ceremony, Amit Shah and CM Dhami honored folk singer Narendra Singh Negi and actor Hemant Pandey with the Lifetime Achievement Award.

लोकसंस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से प्रदेश की कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

More From Author

Six young heroes from Uttarakhand receive the inaugural Chief Minister’s Bravery Award for Children; honored by Amit Shah and Dhami.

उत्तराखंड के छह नन्हे वीरों को मिला पहला मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार, अमित शाह और धामी ने किया सम्मानित

अमित शाह की मौजूदगी में उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, धामी सरकार ने 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

LIVE देखने के लिए टैप करें