Avalanche on Kedartal Trek: Devastation caused by an avalanche; bodies of 7 trekkers recovered, 1 still missing.

Kedartal Trek Avalanche: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन का कहर, 7 ट्रेकर्स के शव बरामद, 1 अभी भी लापता

भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच SDRF-NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक 5 पुरुष और 2 महिलाओं की मौत की पुष्टि, दुर्गम हिमालय में जिंदगी की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें।

उत्तरकाशी, 06 नवंबर – उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में कुदरत का कहर लगातार सामने आ रहा है। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक क्षेत्र में भारी हिमपात और हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में लापता कुल 8 लोगों में से एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

 

आज तीन और शव बरामद, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गए उत्तरकाशी

शुक्रवार, 6 नवंबर को सैटेलाइट फोन के माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर SDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीम ने लापता लोगों के संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर बर्फ में दबे तीन पुरुषों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।

रेस्क्यू टीम ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बीच तीनों शवों को सुरक्षित बेस कैंप पहुंचाया। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शवों को मातली हेलीपैड लाया गया, जिसके बाद जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

पहले चार, अब तीन और शव मिले

इससे पहले चलाए गए रेस्क्यू अभियान में चार शव बरामद हुए थे। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। शुक्रवार को तीन और पुरुषों के शव मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या सात पहुंच गई है।

  • कुल लापता व्यक्ति – 08
  • अब तक बरामद शव – 07
  • पुरुष – 05
  • महिलाएं – 02
  • अभी भी लापता – 01

सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में जारी है अभियान

सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में SDRF की टीमें उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी, प्रतिकूल मौसम और बेहद चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच लगातार अभियान चला रही हैं।

More From Author

Uttarakhand Film Awards 2024-25

Uttarakhand Film Awards 2024-25- CM धामी ने उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Tungnath Dham Closing Date, Tungnath Temple Kapat Closed, Tungnath news Hindi, Makku Math Tungnath, Third Kedar Tungnath.

Tungnath Dham- शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ धाम के कपाट, मक्कूमठ में होगी शीतकालीन पूजा

LIVE देखने के लिए टैप करें