प्रियंका गांधी ने कहा सरकार बनी तो LPG सिलेंडर की कीमत सिर्फ 500 होगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधील ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पांच सौ रुपये से पार नहीं होगी प्रियंका ने कहा कि मंहगाई को कम करने के लिए विशेषतौर से कार्ययाजना बनाकर काम किया जाएगा मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए प्रियंका का कहना था कि बीजेपी ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है बीजेपी ने काम करने की वजह विज्ञापन पर काम किया है पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ ही बीजेपी का डबल इंजन ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें- अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा

प्रियंका गांधी ने आज देहरादून पहुंच कर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने चिंता जताई कि भाजपा सरकार में एलपीजी सिलेंडर के दाम एक हजार रुपये पार हो गए हैं पहाड़ पहुंचते रसोई गैस के दाम दो हजार रुपये तक हो जाते हैं गांधी ने भरोसा दिलाया है कि रसोई गैस के दाम किसी भी सूरत मे 500 रुपये के पार नहीं होंगे।

आरती राणा

More From Author

प्रियंका गांधी ने आज देहरादून में किया मतदाताओं से वर्चुअली संवाद

मौसम खराब होने पर रामनगर में जेपी नड्डा का कार्यक्रम हुआ निरस्त