भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक ब्रज में करेंगे चुनाव प्रचार शुरु

आगरा के ब्रज की रज भी यूपी विधानसभा चुनाव में कम खास नहीं बनी है बीते दिन मथुरा सीएम योगी आदित्यनाथ आए थे अब फिर से उनके आने का कार्यक्रम बन चुका है सीएम के अलावा यहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी ब्रज की रज पर चुनाव प्रचार के लिए आंएगे तो कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है।

प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम भी बन चुका है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन छाता, गोवर्धन, मथुरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम किए इसके बाद छह फरवरी को मांट विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल धाम, फरह में आंएगे। जबकि आज छाता विधानसभा क्षेत्र के बरसाना स्थित सेठजी का बगीचा में दोपहर को राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह पहुंचेंगे और पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़ें- लोक सभा में सीतारमण का एलान- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ फरवरी को मथुरा आ रही हैं वह द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन और यमुना पूजन करेंगी ड्यूक पैलेस में कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगी जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि आठ फरवरी को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

आरती राणा

More From Author

राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे

सीएम योगी 4 फरवरी को करेंगे नामांकन दाखिल