राहुल गांधी उत्तराखंड के दो स्थानों में करेंगे वर्चुअली जनसभाओं को संबोधित

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड में दो स्थानों पर चुनावी दौरे में 1.40 लाख कार्यकर्त्‍ताओं को जीत का मंत्र देंगे। ऊधमसिंह नगर जिले में किच्छा और हरिद्वार जिले में ज्वालापुर में राहुल अपनी छोटी सभाओं के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों के 140 स्थानों पर कार्यकर्त्‍ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की रणनीति राहुल की सभाओं के माध्यम से कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्त्‍ताओं का मनोबल बढ़ाने की है। प्रदेश के चुनावी महासमर में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होते ही प्रचार पर ताकत झोंक दी गई है। पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का हथियार काम आएगा। इसलिए सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रचार अभियान छेड़ा गया है। कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी सभाओं पर रोक लगी हुई है। कोशिश की जा रही है कि वर्चुअल सभाओं के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं और कार्यकर्त्‍ताओं तक पहुंचा जाए।

यह भी पढ़ें-BJP ने हरीश रावत पर कसे तंज, कहा- कब ले रहे हैं राजनीति से संन्यास

किच्छा में मंडी में राहुल किसानों के बीच जाएंगे किसान आंदोलन का असर ऊधमसिंह नगर जिले में देखा गया है किसानों को लुभाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है राहुल किसानों के साथ संवाद करेंगे पार्टी ऋण माफी का वादा करके किसानों को रिझाने की कोशिश करती रही है किच्छा में राहुल की सभा का सीधा प्रसारण वर्चुअली सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में होगा किच्छा के बाद आज अपराह्न करीब चार बजे राहुल ज्वालपुर में जवाहर लाल नेहरु युवा केंद्र में चुनावी सभा में शिरकत करेंगे।

आरती राणा

More From Author

जेपी नड्डा का अमरोहा दौरा हुआ रद, 6 फरवरी को होगा अब कार्यक्रम

6 फरवरी को जेपी नड्डा करेंगे उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित