अगले हप्ते पीएम मोदी देवप्रयाग संगम में कर सकते हैं आरती

पीएम मोदी अगले हप्ते देवप्रयाग में संगम आरती कर सकते हैं उनका 10 और 11 फरवरी को भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम देवप्रयाग आने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है मोदी के दौरे से भाजपा को कुछ कमजोर सीटों पर संजीवनी मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में पार्टी कुछ सीटों पर भाजपा स्थिति चिंताजनक है संगठन में इस बात की आवश्यकता महसूस की जा रही है कि मतदान से पहले पीएम मोदी के दो तीन दौरे होने से कमजोर सीटें भी भाजपा के पक्ष में आ सकती है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पीएम मोदी हरकी पैड़ी पर आरती करने के बजाए देवप्रयाग संगम स्थल पर आरती कर सकते हैं उनका 10 और 11 फरवरी को आने की संभावना है देवप्रयाग से ही वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का हुआ निधन

गढ़वाल के बाद भाजपा कुमाऊं में भी मोदी का चुनावी दौरा कराने की तैयारी कर रही है हालांकि भाजपा ने 7 से 11 फरवरी के पीएम मोदी के प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम तय कर दिए हैं जिसमें लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चार स्थानों पर एक हजार लोगों को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।

 

आरती राणा

More From Author

पूर्व जनरल वीके सिंह ने अल्मोड़ा में बीजेपी के लिए की जनसभा

जेपी नड्डा ने उत्तरकाशी जनसभा में राहुल गांधी पर साधा निशाना