यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया घोषण पत्र जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी किया कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने से पहले पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को अपने घोषणा पत्र का नाम धोखा पत्र  रखना चाहिए 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणा पत्र को 4 वादे भी पूरे नहीं कर पाई भाजपा के पास न 5 सालों के काम का हिसाब न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन है इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी पेस्ट करके अपना काम चला रही है।

पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर उन्नति विधान नाम से घोषणा पत्र जारी किया है इस घोषणा पत्र के माध्यम से कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनाए गए प्रयोगों को उत्तर प्रदेश में दोहराने की कोशिश की है इससे पहले कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के लिए अलग अलग घोषणापत्र जारी कर चुकी है मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस मुकर रही है।

कांग्रेस के युवा घोषणापत्र के मुख्य वादे

20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, जिसमें आठ लाख पद महिलाओं के लिए होंगे प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 1.5 लाख पद भरे जाएंगे। स्टार्टअप के लिए 5000 करोड़ रुपये का सीड स्टार्टअप फंड जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैसिक शिक्षा क्षेत्र में 1 लाख प्रधानअध्यापक की कमी को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढे़ं-यूपी में बीजेपी ने किया संकल्प पत्र जारी

कांग्रेस के द्वारा महिला घोषणा पत्र के मुख्य वादे

सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी। 25 शहरों में रोजगार वाली महिलाओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था होगी। आशा वर्कर्स को 10000 मानदेय। 10वीं और 12वीं की छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। राज्यभर में 75 वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय। राज्य में महिलाओं के लिए बस फ्री कर दी जाएंगी। साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे।

आरती राणा

More From Author

यूपी चुनाव के पहले चरण में बुजुर्ग और दिव्यांग पोस्टल बैलेट से देंगे मतदान

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल वंदना ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान