Kidney failure Early Symptoms: भारतीय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 25 अक्टूबर की दोपहर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों और फैंस में गहरा शोक है। सतीश शाह ने ‘साराभाई बनाम साराभाई’ में इंद्रवधन साराभाई का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
अभिनेता का निधन किडनी फेलियर की वजह से हुआ। किडनी फेलियर तब होता है जब किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती, यानी ब्लड से हानिकारक पदार्थ और अतिरिक्त पानी निकालने की क्षमता कम हो जाती है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है और धीरे-धीरे क्रॉनिक या अचानक (एक्यूट) किडनी फेलियर में बदल सकता है। किडनी हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है, इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत महत्वपूर्ण है।
Read more:- Satish Shah : पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी सतीश शाह को श्रद्धांजलि
क्या आप जानते हैं कि किडनी फेल होने के लक्षण क्या होते हैं? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
किडनी फेल होने के लक्षण:
- लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना
- पैरों, टखनों या आंखों के आसपास सूजन
- पेशाब में बदलाव, ज्यादा या कम मात्रा, झागदार पेशाब या खून आना
- भूख न लगना, मिचली या उल्टी
- बार-बार खुजली या त्वचा का सूखापन
- सोते समय या लेटे हुए सांस लेने में दिक्कत
- किडनी फेल होने के प्रमुख कारण:
- लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर
- अनियंत्रित डायबिटीज
- बार-बार किडनी संक्रमण
- किडनी में पथरी या अन्य रुकावटें
किडनी स्वस्थ रखने के उपाय:
- पर्याप्त पानी पिएं: दिन में 6-8 गिलास पानी शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है।
- संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं: अधिक नमक, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड से बचें।
- ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करें: समय पर दवाइयां लें और नियमित जांच कराएं।
- अत्यधिक दवाइयों का सेवन न करें: लंबे समय तक पेनकिलर और कुछ एंटीबायोटिक्स किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- नियमित एक्सरसाइज और फिटनेस: हल्की वॉक, योग या स्ट्रेचिंग से ब्लड सर्कुलेशन और किडनी स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
- शराब और धूम्रपान से बचें।
- किडनी जांच: 40 साल के बाद साल में 1-2 बार किडनी की जांच कराना फायदेमंद है।
Read more:- Satish Shah Passed Away : भारतीय सिनेमा और टीवी जगत का बुझ गया एक और सितारा
