उत्तराखंड चुनावी दौर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीकी के चलते आज चुनावी प्रचार का अंतिम दिन है, इसी कड़ी में राजनीतिक दल बीजेपी द्वारा चुनावी प्रचार कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूरा माहौल बनाया जा रहा है। चुनावी शंखनाद के तहत आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के रोड शो में शामिल होने पहुंच चुके है।

गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में ही हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना में शामिल होंगे। अमित शाह के रोड शो के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ रखी है। अमित शाह हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक से थोड़ी देर में ही रोड शो करते हुए हरकी पैड़ी तक जनसंपर्क करते हुए जाएंगे।

यह भी पढे़ं-ऋषिकेश विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

हरिद्वार से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मुकाबला कांग्रेस के संत प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से है, इस कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह मदन कौशिक के पक्ष में माहौल बनाने हरिद्वार पहुंच गए है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

शाहजहांपुर में अखिलेश यादव ने सीएम योगी कहा कटाक्ष

14 फरवरी को हमीरपुर में अखिलेश यादव करेंगे जनसभा को संबोधित