लखनऊ में प्रत्याशियों ने की अखिलेश यादव से प्रचार करने की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवाद पार्टी का परचम लहराने के लिए सपा कार्यकर्ता कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने दम पर प्रचार कर रहे सपा प्रत्याशियों न पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व अखिलेश यादव की जनसभाओं की मांग की है।

ऐसे में अगले हप्ते अखिलेश की एंट्री से लखनऊ में चुनावी माहौल और गरमाएगा सपा प्रत्याशियों की डिमांज के बाद 16 से 18 फरवरी के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम हो सकता है अखिलेश यादव की ग्रामीण सीटों पर जनसभाएं कर सकते हैं जबकि शहरी इलाकों में उनका विजय रथ दौड़ेगा।

यह भी पढ़ें-पीलीभीत में फाइनेंस कंपनी ने लोगों को लगाया लाखों का चूना

सपा की महानगर और जिला इकाई की ओर से अखिलेश यादव के कार्यक्रम की मांग भेजी गई है अब प्रदेश मुख्यालय अखिलेश यादव की सहमति के बाद उनके कार्यक्रम को अंतिम रुप देगा समाजवादी पार्टी सरोजनीनगर और कैंट सीट के केंद्र बिन्दु आशियाना में अखिलेश यादव की जनसभा की तैयारी कर रही है इसके अलावा बख्शी का तालाब मौहनलालगंज और महिलाबाद में अखिलेश यादव की जनसभा की मांग जिला संगठन मे भेजी है।

आरती राणा

More From Author

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 70 सीटों पर कल होंगे मतदान

सीएम धामी ने की समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा