प्रियंका गांधी ने मणिपुर में किया वर्चुअली रैली को संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मणिपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से 2-3 बड़े उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है जबकु गरीब और मध्यम वर्ग को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला प्रियंका कहा कि आज जो राज्य के मुख्यमंत्री हैं वो आपकी नहीं सुन रहे हैं अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राज्य का विकास चाहती है मणिपुर में कांग्रेस ने वाम दलों JD के साथ गठबंधन किया है पिछले पांच साल में कांग्रेस के 16 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं अफस्पा को खत्म करना मणिपुर में कांग्रेस का अहम चुनावी एजेंडा है।

यह भी पढे़ं- आगरा में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़

प्रियंका गांधी ने वर्चुअली रैली के दौरान जनता की समस्याओं को दूर करने का वादा भी किया प्रियंका ने कहा मणिपुर के लिए कांग्रेस सबसे अच्छी पसंद है मणिपुर में अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की मांगों पर ध्यान देगी उन्होंने कहा मणिपुर में नौकरियां पैदा करने का समय आ गया है हम मणिपुर रेजिमेंट बनाएंगे और स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करेंगे।

आरती राणा

More From Author

कानपुर में जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना

20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह पीलीभीत मे करेंगे जनसभा को संबोधित