पीएम मोदी ने दिखाई 100 किसान ड्रोन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए 100 किसान ड्रोन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने कहा की, ‘मुझे बताया गया है कि गरुड़ एयरोस्पेस ने अगले 2 वर्षों में 1 लाख मेड इन इंडिया ड्रोन बनाने का लक्ष्य रखा है. इससे युवाओं के लिए नए रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे.

उन्होंने यह भी कहा की, ‘यह 21वीं सदी की आधुनिक कृषि सुविधाओं की दिशा में एक नया अध्याय है. मुझे विश्वास है कि यह शुरुआत न केवल ड्रोन सेक्टर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी बल्कि असीमित संभावनाओं के लिए भी रास्ते खोलेगी. बता दें की किसानों की मदद करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान में, पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में पूरे भारत के खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए 100 किसान ड्रोन को हरी झंडी दिखाई।

यह भी पढ़ें-रुड़की में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग

इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘देश भर में 100 स्थानों पर किसान ड्रोन को क्रियान्वित होते हुए देखकर खुशी हुई. यह एक स्टार्ट-अप द्वारा एक सराहनीय पहल है. नवीन प्रौद्योगिकी हमारे किसानों को सशक्त बनाने के साथ कृषि को अधिक लाभदायक बनाएगी.

More From Author

ऋषिकेश में आपसी संघर्ष में घायल दूसरे हाथी की भी गई जान

सपा के कद्दावर नेता अहमद हसन का निधन, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक