गदरपुर पुलिस ने फरार चल रहे BJP नेता के घर मुनादी करवाकर कुर्की का नोटिस किया चस्पा

गदरपुर कनकटा गांव निवासी एक युवक द्वारा बैंक से धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर गदरपुर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है यह व्यक्ति भाजपा का नेता बताया जा रहा है गदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने बताया कि गदरपुर के कंकड़ा गांव के निवासी गुरजीत सिंह एक मामले में फरार चल रहे थे और इस पर गदरपुर पुलिस ने ₹10000 का इनाम भी घोषित किया है और माननीय न्यायालय के आदेश के बाद आज इस व्यक्ति के घर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी करवाने के बाद कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।

यह भी पढ़ें- हरित पर्यावरण प्राधिकरण NGT को शिकायत कर अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की मांग

वही धोखाधड़ी के पीड़ित युवक देवेंद्र सिंह ने कहा कि उनके बैंक खाते से कनकटा निवासी गुरजीत सिंह ने धोखे से बैंक के साथ मिलकर 1600000 रुपए निकाल लिए थे जिस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया था और आज गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट हूं और गदरपुर पुलिस से न्याय की उम्मीद कर रहा हूं

More From Author

अवैध तरीके से चल रहे भूमि खुदान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश दिखने को मिला

मंडी सहायक के साथ अभद्रता के मामले रिपोर्ट दर्ज